पीड़ित से मिले सामाजसेवी

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 14 केबी वीमेंस कॉलेज के निकट स्थायी निवासी गणेश राय की धर्मपत्नी सुनीता देवी काफी दिनों से गॉल ब्लाइडर की बीमारी से ग्रसित थी, जो आर्थिक रूप से कमजोर थी
मधेपुरा. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 14 केबी वीमेंस कॉलेज के निकट स्थायी निवासी गणेश राय की धर्मपत्नी सुनीता देवी काफी दिनों से गॉल ब्लाइडर की बीमारी से ग्रसित थी, जो आर्थिक रूप से कमजोर थी. जानकारी मिलने के बाद ध्यानी यादव पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता सदर हॉस्पिटल पहुंचकर वरीय चिकित्सक डॉ केके दास व सचिन कुमार से संपर्क किये. डॉक्टरों के अथक प्रयास से ऑपेरशन सफल रहा. मौके पर ध्यानी यादव पूर्व पार्षद के द्वारा पीड़ित सुनीता देवी को आर्थिक मदद कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की. वहीं चिकित्सक केके दास व सचिन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो भी व्यवस्था लाचार-गरीब व बेबसों के लिए होती है. हम सभी उसका भरपूर ख्याल रखते है व इलाज में कोई भी कोताही नहीं बरती जाती है. ताकि आमजनों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके. मौके पर पूर्व बैंक अधिकारी अशोक ठाकुर, विश्वनाथ ठाकुर, दिवाकर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










