शराब पीने के जुर्म में छह गिरफ्तार

शराब पीने के जुर्म में छह गिरफ्तार
मधेपुरा. मद्यनिषेध विभाग की टीम ने चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा चौक के पास छापेमारी कर बाइक समेत 10 लीटर चुलाई शराब बरामद किया. वहीं बमबम पासवान उर्फ प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया. अरुण कुमार के विरूद्ध फरार अभियोग दर्ज किया. दूसरी ओर पुरैनी थाना क्षेत्र के औराय वार्ड नंबर तीन में छापेमारी कर 25 लीटर चुलाई शराब बरामद कर गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया. साथ ही बचो शर्मा के विरूद्ध फरार अभियोग दर्ज किया. साथ ही जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर छह लोगों को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




