ताला तोड़कर दवा दुकान से सात हजार रुपये चोरी

ताला तोड़कर दवा दुकान से सात हजार रुपये चोरी
मधेपुरा. नगर पंचायत वार्ड 15 थाना रोड में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक दवा दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. वार्ड 11 निवासी दुकानदार रविंद्र कुमार ने इस मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया है. रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वे दुकान बंद कर घर गए थे. रविवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे, तो ताला टूटा मिला एवं अंदर का सामान बिखरा पड़ा था. गल्ले से करीब सात हजार नकद, खुदरा पैसा और जरूरी कागजात गायब थे. दुकानदार ने कहा कि दुकान थाना से महज आधा किमी दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ चोरी कर ली. घटना के बाद से इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है. मामले की छानबीन जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




