अग्नि पीड़ित परिवार को दी गयी राहत सामग्री
Updated at : 07 Sep 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन

खड़ा उतरने का काम करूंगा. में जिला पदाधिकारी एवं सीओ से मांग करता हूं कि जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाय.
विज्ञापन
सिंहेश्वर
सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लालपुर सरोपट्टी पंचायत के लक्ष्मीनिया टोला वार्ड नंबर 14 में बीते दिनों आग लगने से 4-7 परिवार का घर जलकर राख हो गया. इसी बीच मौके पर पहुंचे सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ कुंदन सुमन राजद नेता ने पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर खाने-पीने की सामग्री वितरण किया. डॉ कुंदन सुमन ने कहा मुझे जहां तक मदद होगा में इस परिवार के साथ खड़ा उतरने का काम करूंगा. में जिला पदाधिकारी एवं सीओ से मांग करता हूं कि जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाय. ताकि गरीब परिवार को मदद मिल सके. मौके पर जयप्रकाश यादव, रंजन कुमार ,अजय कुमार, सौरभ कुमार, सुमन कुमार , वकील कुमार यादव,विकास कुमार ,जितेंद्र कुमार पासवान, डॉ जीतू के साथ सैकड़ो ग्रामीण एवं प्रीत परिवार मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




