नौ दिवसीय दिव्या श्रीराम कथा की तैयारी पूरी

नौ दिवसीय दिव्या श्रीराम कथा की तैयारी पूरी
आलमनगर. नगर पंचायत अंतर्गत बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित आलमनगर हाई स्कूल मैदान में 30 मार्च से सात अप्रैल तक नौ दिवसीय होने वाले दिव्य श्रीराम कथा होगा.इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. वहीं कमेटी के सदस्यों ने बताया कि धूमधाम के साथ कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी. कमेटी के सदस्य मनोज मनोरंजन ठाकुर, सुबोध ऋषिदेव, चंदशेखर चौधरी ने बताया कि 30 मार्च से सात अप्रैल तक दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा. रामनवमी शोभायात्रा हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से शोभायात्रा निकली जायेगी. उन्होंने बताया कि इस बार दिव्या श्रीराम कथा में कथा वाचक के रूप में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट धाम से आचार्य कृपा शंकर जी महाराज अपने पूरे मंडली के साथ पधार रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










