इंटर कॉलेज खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू

Published by :Kumar Ashish
Published at :06 Jul 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर कॉलेज खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू

वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू किए जाने की भी सबने मुक्त कंठ से प्रशंसा की.

विज्ञापन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद में सत्र 2025-26 में खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं सम्बद्ध कॉलेजों के खेल प्रभारी, पीटीआई एवं कॉलेज प्रतिनिधि के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी. क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डॉ(मो) अबुल फजल ने की. कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक डॉ जैनेंद्र कुमार ने किया़ – गत वर्ष के आयोजन को लेकर की गई समीक्षा – बैठक में गत वर्ष आयोजित अंतरमहाविद्यालय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. एवं नई रणनीतियों के साथ वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर गहन विचार -विमर्श करते हुए कई आवश्यक निर्णय भी लिये गये. बैठक में मौजूद महाविद्यालयों के क्रीड़ा प्रभारी एवं पीटीआयी के द्वारा कई अहम सुझाव भी दिये गये. – पिछले सत्र की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई – स्नातकोत्तर के एडमिशन में खेल, एनसीसी, एनएसएस और फाइन आर्ट्स कोटा लागू होने पर सभी खेल प्रभारी और पीटीआई ने हर्ष जताया और कहा कि इससे खेल एवं अन्य प्रतियोगिता में भागीदारी बढ़ेगी। वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू किए जाने की भी सबने मुक्त कंठ से प्रशंसा की. अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर 33 साल के इतिहास में पहली बार पदक जीतने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया. – विचार-विमर्श के बाद लिये कुछ नए निर्णय – इंटर कॉलेज के बेहतर आयोजन के लिए कॉलेज स्तर पर स्पोर्ट्स कमेटी के गठन के लिए कॉलेज पत्र दिया जायेगा. इस बार न्यूट्रल निर्णायक के साथ प्रतियोगिता का आयोजन होगा. आयोजन में विशेषज्ञ की भी सहायता ली जाएगी. सत्र समाप्ति के बाद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करने पर भी विचार किया गया. पीटीआई की कमी को देखते हुये संबंधित महाविद्यालयों को खेल प्रभारी बनाने के लिये प्राचार्य को पत्र लिखे जाने पर विचार हुआ. – 16 जुलाई को कुलपति की अध्यक्षता में होनी है वार्षिक बैठक- क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक बैठक 16 जुलाई का आयोजित होगी. खिलाड़ियों और कोच की फीस वृद्धि लगभग एक दशक पहले हुई थी. इस बैठक में इस पर भी विचार होगा. उत्तरी परिसर स्थित खेल मैदान को व्यवस्थित रूप देने के लिए भी प्रस्ताव पेश किया जायेगा. – नामांकन के साथ ही विद्यार्थियों को खेल के लिए किया जायेगा प्रेरित – बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डॉ मो अबुल फजल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ- साथ खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने हेतु महाविद्यालय में नामांकन के बाद ही प्रेरित करने की आवश्यकता है. – एआइयू के नियमानुसार होगा आयोजन- क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के उप निदेशक डॉ जैनेंद्र कुमार ने कहा कि इस बार हम लोग खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए वार्षिक कैलेंडर के साथ नियमावली भी जारी करेंगे. सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन एआइयू के नियमानुसार होगा. – बैठक में सभी कॉलेजों के खेल प्रभारी और पीटीआई रहे मौजूद – बैठक में एनआईएस कोच डॉ रामकृष्ण यादव, डॉ अभय कुमार, डॉ सुजीत वत्स, डॉ रामनरेश पासवान, डॉ संजीत कुमार, डॉ अली अहमद मंसूरी, डॉ प्रेम सुंदर प्रसाद, डॉ विकास सिंह, अरुण कुमार महतो, अरमान अंसारी, नंदन भारती, प्रियरंजन कुमार, भानु यादव, प्रेम कुमार, नेहरू प्रसाद चौधरी, अजय अंकोला, अभिषेक आचार्य, सिंकू आनंद, दिनेश कुमार, अमित कुमार, ओम प्रकाश यादव, पीटीआई सह कार्यालय सहायक राकेश कुमार, मो सईद सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन