विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार, नगर परिषद ने दिखायी सक्रियता

Updated:
विज्ञापन
विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार, नगर परिषद ने दिखायी सक्रियता

विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार, नगर परिषद ने दिखायी सक्रियता

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त सीएमएस लेटर के आलोक में उदाकिशुनगंज नगर परिषद द्वारा विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग को भेज दी गयी है. नगर परिषद द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट में मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत नाला निर्माण हरैली धार तक वाटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण, हिंदू मुक्ति धाम निर्माण, बस स्टैंड निर्माण, सड़क चौड़ीकरण कार्य, नगर के विभिन्न वार्डों में शौचालय निर्माण, तथा कचरा डंपिंग यार्ड निर्माण जैसी योजनाओं की स्थिति शामिल की गयी है. इसके अलावा वार्ड संख्या 12, 19 सहित अन्य वार्डों में चल रहे विकास कार्यों, निविदा प्रक्रिया और तकनीकी स्वीकृति की जानकारी भी दी गयी है. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त सीएमएस लेटर के आलोक में सभी योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेज दी गयी है. इधर उप मुख्य पार्षद मिंकी कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में चल रही मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना सहित अन्य योजनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है. हमारा प्रयास है कि नाला निर्माण, सड़क, शौचालय, बस स्टैंड और कचरा प्रबंधन जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाय.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन