ePaper

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी को लेकर कांग्रेस का बैठक

Updated at : 27 Apr 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी को लेकर कांग्रेस का बैठक

एनडीए के सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं की घोर कमी है.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज मुख्यालय स्थित नवीन गुप्ता के निज परिसर में रविवार को कांग्रेस जिला प्रभारी संजय महराज के उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष नवींद्र प्रसाद सिंह उर्फ खोखा सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई. बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी ने हर घर में तिरंगा लगाने का संकल्प लिया है. बैठक में मुख्य अतिथि नेशनल कांग्रेस के युवा कोर्डिनेटर भरत शंकर जोशी ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए. विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने हर घर तिरंगा यात्रा शुरू की है. कार्यकर्ता घर-घर जाकर तिरंगा लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार की नीतियों से जनता असंतुष्ट है. लोग महागठबंधन की ओर आशा से देख रहे हैं. एनडीए के सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं की घोर कमी है. वही कांग्रेस जिला प्रभारी संजय महराज ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के जरिए कांग्रेस जनता तक अपना संदेश पहुंचा रही है. उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना है. वही कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यक्रमों को प्रखंड और पंचायत के हर घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया. मौके सजन मोहन ठाकुर, प्रीतम मंडल,राजेंद्र चौधरी, गौरी शंकर मंडल, नवीन गुप्ता, विनोद कुमार ,विजय कुमार राय, प्रदीप पासवान, चंद्रकला देवी, दुर्गानंद दास, संजय राम, महेंद्र प्रसाद सिंह, रंजीत झा, मो एहतेशाम आलम, मो अशफाक आलम, संजय राम, संजीव कुमार, बंशीधर सिंह, शमीम अशरफ, मो शरीफ, सौरभ कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन