पुलिस ने 18 लीटर शराब किया बरामद

पुलिस ने 18 लीटर शराब किया बरामद
आलमनगर. रतवारा थाने की पुलिस ने 18 लीटर शराब बरामद किया गया. इस बाबत रतवारा थाना अध्यक्ष साजन पासवान ने बताया कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के नोनियाचक टोला में बबलु कुमार पिता धनेश्वर मंडल एवं उमेश मंडल पिता अर्जुन मंडल द्वारा शराब बेची जा रही है. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया एवं छापेमारी के दौरान जब पुलिस धनेश्वर मंडल के घर के पास पहुंची तो दो लोग पुलिस को देखकर भाग गया. तलाशी के दौरान उमेश मंडल के घर से दो कार्टून में 375 मिली का 48 बोतल 18 लीटर शराब बरामद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










