ePaper

वन महोत्सव - अधिक से अधिक लगाएं पौधा- प्रधानाचार्य

Updated at : 07 Jul 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
वन महोत्सव - अधिक से अधिक लगाएं पौधा- प्रधानाचार्य

वन महोत्सव - अधिक से अधिक लगाएं पौधा- प्रधानाचार्य

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सोमवार को वन महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण किया. मौके पर प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि वन महोत्सव एक सप्ताह का पौधरोपण उत्सव है, जो जुलाई के पहले सप्ताह में मनाया जाता है. यह एक महान पारंपरिक भारतीय त्योहार है, जो प्रकृति-पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन को समर्पित है. उन्होंने कहा कि वन महोत्सव पेड़ों के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण प्रयासों में अधिक सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. हमें इस अवसर पर अपने आसपास अधिकाधिक पौधे लगाने का प्रयास करना चाहिये. समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों में देवता का निवास माना गया है. इसलिए हम पेड़-पौधों की पूजा करते हैं. इस धार्मिक मान्यता के पीछे गहरे पर्यावरणीय निहितार्थ हैं. उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो बीएस झा के निदेशानुसार प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव के नेतृत्व में विभाग लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है. यहां नियमित रूप से कक्षाओं के संचालन के अतिरिक्त अन्य शैक्षणिक, सांस्कृतिक व पर्यावरणीय गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं. उन्होंने बताया कि विभाग के विद्यार्थियों को कम्प्यूटर विज्ञान के साथ-साथ मानवीय मूल्यों व सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ने का प्रयास हो रहा है. इसी कड़ी में गत दिनों एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत भी पौधरोपण किया गया था. मौके पर शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च विद्यालय की शिक्षिका सुधा कुमारी, विभागाध्यक्ष केके भारती, क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रभारी नीतीश कुमार, वर्ग तालिका प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, बीसीए के कार्यालय सहायक रणवीर कुमार, राजदीप कुमार, कार्यालय सहायक सावन कुमार, अशोक मुखिया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन