ePaper

कीटनाशी विक्रेताओं को मिला प्रशिक्षण

Updated at : 02 Sep 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
कीटनाशी विक्रेताओं को मिला प्रशिक्षण

कीटनाशी विक्रेताओं को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

मधेपुरा. संयुक्त कृषि भवन सभागार में पौधा संरक्षण परामर्श योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम में कीटनाशी विक्रेताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को दिया गया. प्रशिक्षण में 25 विक्रेताओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण का शुभारंभ पौधा संरक्षण उपनिदेशक राम कुमार ने किया. उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण गौतम कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र मधेपुरा से आये वैज्ञानिक ने प्रशिक्षण दिया. सहायक निदेशक पौधा संरक्षण जयकिशन कुमार ने कीटनाशी रख-रखाव, उपयोग में सावधानी के बारे में जानकारी दी. . उप निदेशक पौधा संरक्षण ने कीटनाशी अधिनियम 1968 व नियमावली 1971 के बारे में जानकारी दी. वहीं सहायक निदेशक पौधा संरक्षण ने सावधानी बरतने तथा भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित कीटनाशियों के बारे में चर्चा की. सभी विक्रेताओं को पौधा संरक्षण से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी तथा ड्रोन से छिड़काव से होने वाले फायदा के बारे में बताया. सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाये. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक सुरेंद्र चौरसिया ने खरीफ फसल में लगने वाले कीट व्याधि, खरपतवार नाशी के बारे में जानकारी दी. वैज्ञानिक राहुल कुमार ने प्राकृतिक खेती के संबंध में किसानों को जागरूक करने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन