24 से 26 तक लगेगा विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैनं शिविर

24 से 26 तक लगेगा विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैनं शिविर
पासपोर्ट सेवा आपके द्वार मधेपुरा. जिले के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अब उनके घर के निकट उपलब्ध होंगी. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा पासपोर्ट सेवा- आपके के द्वार पहल के तहत 24 से 26 मई 2026 तक समाहरणालय परिसर में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर का संयुक्त उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन, आईएएस एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी करेंगे. शिविर के माध्यम से नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन, सत्यापन एवं संबंधित सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे समय एवं संसाधनों की बचत होगी. जानकारी हो कि जनवरी 2026 में आयोजित पूर्ववर्ती शिविर को नागरिकों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, इसमें 165 पासपोर्ट आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया था. इसी उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुये जिले में पुनः शिविर आयोजित किया जा रहा है. यह पहली बार है जब किसी जिले में दूसरी बार पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर लगाया जा रहा है. तीन दिवसीय इस शिविर में प्रतिदिन 55 आवेदनों सहित कुल 165 आवेदनों के निष्पादन की व्यवस्था की गयी है. इच्छुक नागरिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर “Passport Seva Mobile Van Camp, Madhepura” का चयन कर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय 2024 से अब तक आयोजित यह 18वां मोबाइल वैन शिविर होगा. बिहार में अब तक ऐसे शिविरों के माध्यम से 2300 से अधिक पासपोर्ट आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जो नागरिक सेवाओं की सुलभता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










