डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन

पदाधिकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

जीतापुर, मधेपुरा.

मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत भतखोड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 11 में डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बुधवार को विशेष शिविर लगाया गया. शिविर में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुरलीगंज कुमारखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा इस शिविर के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना राशन कार्ड, आधार कार्ड, जीविका समूह, शौचालय, हर घर जल नल योजना, आवास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, जीविका समूह, सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी. जानकारी देते हुये विकास मित्र सुमन कुमार भारती ने कहा कैंप का उद्देश्य है. महादलित समुदायों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं मौके पर ही लाभ दिलवाना शिविर के माध्यम से लोगों के समस्याओं को भी शिविर में आये हुये पदाधिकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी. मौके पर कर्मचारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन