आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त गिरफ्तार
चौसा .. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान बाजार से आर्म्स एक्ट एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त लौआलगान पूर्वी पंचायत के धालो सिंह के पुत्र बंटी कुमार बताया गया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि बीते चार सितंबर को मामला दर्ज हुआ था. इस मामले में पुलिस ने लगातार अभियुक्तों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी, लेकिन अभियुक्त छुप जाते थे, बीते दिन दिवा गश्ती के दौरान अभियुक्त के ठिकाने पर छापेमारी कर बंटी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस केस में पूर्व में भी कुछ अभियुक्त गिरफ्तार हुये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




