एनएसयूआइ की हुई बैठक, पटना में लगेगा रोजगार मेला

Updated:
विज्ञापन
एनएसयूआइ की हुई बैठक, पटना में लगेगा रोजगार मेला

एनएसयूआइ की हुई बैठक, पटना में लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव व संचालन जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर्यवेक्षक बीरेंद्र यादव ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार पूर्णतः छात्र व युवा विरोधी है. अगर छात्र – युवाओं को अपने भविष्य को बचाना है, बिहार को बचाना है तो आने वाले चुनाव में छात्रों को सक्रिय होकर एनडीए सरकार को हटाना होगा. एनएसयूआइ प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि 19 जुलाई को कांग्रेस द्वारा पटना में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सौ से अधिक कंपनियों के द्वारा कैंप लगाकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जायेगी. प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि अगर नियत सही हो, तो सत्ता से बाहर रहकर भी जनहित के लिए कदम उठाया जा सकता है. बैठक में जिला सचिव सोनू कुमार, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, आशीष कुमार, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष नीतीश यादव, निरंजन कुमार, मुकेश कुमार, नीतीश यादव, मंजेश कुमार, कुमार सानू, गौरव कुमार, गुलटेन कुमार, प्रवीण कुमार, प्रिंस कुमार, लालटू कुमार, विभाष कुमार विमल, राजकिशोर कुमार, अजय कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन