जीविका दीदियों का सात दिवसीय गैर आवासीय सिलाई प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन
जीविका दीदियों का सात दिवसीय गैर आवासीय सिलाई प्रशिक्षण शुरू

जीविका दीदियों का सात दिवसीय गैर आवासीय सिलाई प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन

बिहारीगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित मुस्कान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड बिहारीगंज में जीविका दीदियों का सात दिवसीय गैर आवासीय सिलाई प्रशिक्षण शुक्रवार को शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक नीलकमल चौधरी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक रंजन कुमार, गैर कृषि प्रबंधक संदीप कुमार व संकुल स्तरीय संघ लीडर्स ने किया. जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि बिहारीगंज अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ाई कर रहे तीन से छह वर्षों के बच्चों का पेंट, शर्ट, स्कार्ट आदि अन्य पोशाकों की सिलाई अब बिहारीगंज मुस्कान/आनंद एवं नवजीवन संकुल संघ से जुड़ी जीविका दीदियां करेगी. इसके लिए चार बैच में कुल 80 से 100 दीदियों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. गैर कृषि प्रबंधक संदीप ने बताया कि बिहार सरकार की एक अहम पहल के तहत तीन से छह साल तक के आंगनबाड़ी जाने वाले बच्चों को हर साल दो सेट पोशाक दी जायेगी. सरकार के इस पहल का उद्देश्य जीविका दीदियों को स्वावलंबी बनाना एवं रोजगार के नये अवसरों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक विनीत भूषण, सामुदायिक समन्वयक बबलु कुमार, सुलेखा कुमारी व मुस्कान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड बिहारीगंज के अध्यक्ष बीबी रौशन खातून, सचिव तबसूम खातून, कोषाध्यक्ष गायत्री देवी संकुल संघ समन्वयक अखिलेश कुमार, एसईडब्लू दिलीप कुमार संकुल संघ लेखापाल रिंकी कुमारी, संकुल संघ फेसिलेटर महेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन