महाशिवरात्रि मेला को लेकर डाक के अंतिम तिथि पर भी नहीं पहुंचे कोई संवेदक

Updated at : 11 Feb 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि मेला को लेकर डाक के अंतिम तिथि पर भी नहीं पहुंचे कोई संवेदक

महाशिवरात्रि मेला को लेकर डाक के अंतिम तिथि पर भी नहीं पहुंचे कोई संवेदक

विज्ञापन

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेला के लिए डाक पहले व दूसरे व तीसरे और अंतिम तिथि को भी किसी भी संवेदक ने अपनी दिलचस्पी नहीं दिखायी. लिहाजा पहले व दूसरी तिथि की तरह तीसरी तिथि को भी मेला का डाक नहीं हो सका है. इस बाबत एडीएम अरुण कुमार ने बताया कि डाक के लिए तीन दिवस तय किया गया था, जिसमें डाक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी. अब दूबारा डाक की प्रक्रिया की जायेगी. वहीं दूसरी तरफ बताया कि डाक प्रक्रिया को पूरी करने के लिए संवेदक को स्टांप शुल्क सहित लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपया से बोली शुरू की जायेगी. अब ऐसे में प्रशासन के द्वारा दी गयी नियम को कोई भी संवेदक पूरी कर पाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं. बताया कि मेला आयोजक को बड़ी राशि थियेटर सहित अन्य बड़े प्रतिष्ठान से ही होती है, लेकिन थियेटर और मौत का कुआं को नहीं लगाने को लेकर प्रशासन ने पहले ही मनाही कर दी है. इस वजह से कोई भी संवेदक सामने आना नहीं चाह रहे है. ज्ञात हो कि महाशिवरात्रि मेला का आयोजन 26 फरवरी से होना तय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन