ePaper

बुधामा बसनबाड़ा मुसहरी से 24 घंटा में नौ मवेशी की चोरी

Updated at : 13 Dec 2024 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
बुधामा बसनबाड़ा मुसहरी से 24 घंटा में नौ मवेशी की चोरी

बुधामा बसनबाड़ा मुसहरी से 24 घंटा में नौ मवेशी की चोरी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नयानगर

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पुलिस कैंप क्षेत्र में चोर सक्रिय हो गया. बुधामा पंचायत के बसनबाड़ा मुसहरी वार्ड तीन से गुरुवार की रात्रि में सीताराम मुखिया के दो भैंस की चोरी हो गयी. मालूम हो कि चोरों ने 24 घंटे के अंदर एक ही वार्ड से नौ मवेशी की चोरी कर ली है. बुधामा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह, विजय कुमार मिश्रा आदि ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से चोरी हो रही है. मुखिया ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही बुधामा कैंप प्रभारी राहुल कुमार मौके पर पहुंचे.

चोरी की जानकारी मिली है. पीड़ित ने आवेदन दिया है. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है.

विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, उदाकिशुनगंज B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन