महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर लूटपाट का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर लूटपाट का लगाया आरोप

महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर लूटपाट का लगाया आरोप

विज्ञापन

मधेपुरा. घैलाढ़ प्रखंड के श्रीनगर वार्ड छह में सोमवार की देर रात जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पीड़िता राजकुमार मंडल की पत्नी रिंकी देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि पड़ोसी शिवकुमार मंडल के परिजन व कुछ अज्ञात लोग हथियार से लैस होकर घर में घुस गया. पीड़िता ने कहा कि गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट की. किसी तरह पति को घर से निकाला. पीड़िता ने कहा कि ढाई लाख रुपये नकद, सामान व जमीन से जुड़े जरूरी कागजात ले लिया. . शोर सुनकर ग्रामीण जुटे, तब जाकर हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. इधर, ओपी अध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान होते ही कार्रवाई की जायेगी. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था, लेकिन आधी रात इस तरह के हमले से माहौल बिगड़ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन