एनडीए का विधानसभा सम्मेलन 11 सितंबर को, घटक दलों के कार्यकर्ताओं का होगा जुटान
Published by :Kumar Ashish
Published at :07 Sep 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनडीए के सभी पांच घटक दल के जिलाध्यक्ष मौजूद थे
विज्ञापन
पुरैनी
एनडीए का विधानसभा सम्मेलन को लेकर रविवार को जदयू विधायक बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत बालाटोल गांव स्थित आवास पर घटक दलों की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने की जबकि संचालन आलमनगर वि० सभा प्रभारी कुणाल रत्नप्रिय के ने किया. आयोजित बैठक में एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर विचार-विमर्श हुआ.घटक दलों की रणनीतियों एवं कार्य-योजनाओं की रूपरेखा बनाई गई.बताया गया कि 11 सितंबर को आलमनगर विधानसभा सम्मेलन पुरैनी प्रखंड के नया टोला स्थित मैदान में आयोजित की जाएगी. सम्मेलन में एनडीए के सभी पांच घटक दल के बूथ स्तर से लेकर बड़े स्तर के नेता शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं का महाजुटान होगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने बूथ स्तर तक एनडीए को सशक्त करने एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘मिशन-2025 और लक्ष्य-225’ की सफलता पर जोर दिया. कार्यक्रम में एनडीए के सभी पांच घटक दल के जिलाध्यक्ष मौजूद थे. भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदन ऋषिदेव एवं लोजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान, रालोसपा जिलाअध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा, जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिंद्र पटेल, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य मुकेश जैन, बाल श्रमिक आयोग अध्यक्ष अशोक कुमार बादल ने भी संबोधित किया.मौके पर आलमनगर भाजपा अध्यक्ष सुमीत सिंह, चौसा जदयू अध्यक्ष मनोज प्रसाद,उदाकिशुनगंज भाजपा अध्यक्ष राजीव सिंह, उदाकिशुनगंज जदयू अध्यक्ष प्रदीप मंडल, हम आलमनगर अध्यक्ष नवीन भारती, चौसा मंडल भाजपा अध्यक्ष सुबोध निषाद ,चौसा हम अध्यक्ष तपेश , वरिष्ट नेता महेन्द्र पटेल ,चौसा लोजपा (राम) कपिलदेव पासवान, पुरैनी जदयू अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, पुरैनी भाजपा अध्यक्ष रौशन कुशवाहा, निर्मल ठाकुर, रजनीश कुमार उर्फ़ बबलू, पंकज ऋषिदेव, आशीष मेहता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




