नरदह पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों का होगा चुनाव, वोटिंग छह फरवरी को

Updated:
विज्ञापन
नरदह पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों का होगा चुनाव, वोटिंग छह फरवरी को

पुरैनी प्रखंड के नरदह पैक्स में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है.

विज्ञापन

पुरैनी प्रखंड अंतर्गत नरदह पैक्स में कृषि साख सहकारी समिति के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों की चुनावी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुरू कर दी गई है. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए छह फरवरी को मतदान सुनिश्चित किया गया है. ज्ञात हो कि प्रखंड के अन्य सात पैक्सों में चुनाव पहले ही हो चुके थे, लेकिन नरदह के ””डिफाल्टर”” होने और वंशगोपाल का कार्यकाल पूरा न होने के कारण यहां मामला लंबित था. प्रखंड क्षेत्र में एकमात्र नरदह पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई है. चुनाव में भागीदारी के लिये उत्सुक संभावित अभ्यर्थियों द्वारा प्रयास शुरू कर दिया गया है. मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के कुल नौ पैक्सों में से सात पैक्स कुरसंडी, सपरदह, औराय, गणेशपुर, पुरैनी, मकदमपुर एवं दुर्गापुर पैक्स में पूर्व में ही चुनाव कराया जा चुका है. बीसीओ अनिल कुमार ने बताया कि पुरैनी प्रखंड के नरदह पैक्स में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया जहां 21 एवं 22 जनवरी को संपन्न होगी. वहीं नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 एवं 27 जनवरी को की जायेगी. अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी एवं चुनाव प्रतीक चिन्ह का आवंटन 29 जनवरी को किया जायेगा. जबकि छह फरवरी को चुनाव कराया जायेगा. साथ ही मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे. चुनाव को लेकर संबंधित विभाग द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं. शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिये हैं. वही चुनाव की घोषणा होते ही चुनावी चर्चाएं गर्म हो गई हैं एवं संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन