हत्या आरोपित समेत आर्म्स एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हत्या आरोपित समेत आर्म्स एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या आरोपित समेत आर्म्स एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन

कुमारखंड. पुलिस ने परमानंदपुर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर हत्या के आरोपित समेत आर्म्स एक्ट के दो फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया. छापेमारी का नेतृत्व श्रीनगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने किया. जानकारी के अनुसार भूमि विवाद को लेकर वर्ष 2021 में मकई पटवन कर रहे परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी महादेव साह की पीटपीट कर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के बाद से पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी नथन पासवान पिता लक्षमी पासवान फरार चल रहा था. उनके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी था. वहीं श्रीनगर व शंकरपुर पुलिस ने परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-04 में संयुक्त रूप से छापेमारी कर हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने के आरोपित युवक नीतीश कुमार पिता चंद्रशेखर साह व दिलखुश कुमार पिता विद्यानानद साह को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि दोनों युवक अपने अन्य सहयोगियों के साथ शंकरपुर थाना क्षेत्र में हथियार व गोली के साथ स्कोर्पियो पर सवार होकर अपराधिक घटना को अंजाम देने वाला था. इस दौरान पुलिस ने स्कार्पियो समेत अन्य सहयोगियों को पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन