भोपाल में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत से शोक

Updated:
विज्ञापन
भोपाल में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत से शोक

भोपाल में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत से शोक

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर के इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र की भोपाल में हुई मौत से क्षेत्र में शोक है. इस बाबत बताया कि शाहपुर निवासी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संजय सिंह के छोटे पुत्र मौत भोपाल में सोमवार को हो गयी है. संजय सिंह के छोटे पुत्र 21 वर्षीय मृत सिद्धांत सौरभ एनआइटी कंप्लीट कर भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. घटना की जानकारी सिद्धांत सौरभ के परिजन को दी गयी. मौत की खबर मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया. इस घटना के वजह से गांव में मातम छा गया. पिता खगड़िया जिले में सरकारी नौकरी करता है. तथा सपरिवार सहरसा में घर बनाकर रह रहा है. सिद्धांत सौरभ की मौत की खबर मिलते ही सिद्धांत सौरभ की मां अर्पणा देवी बेहोशी की हालत में चली गयी है स्थिति नाजुक बनी हुई है. मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सिद्धांत सौरभ बचपन से ही मेधावी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन