बभनी में शहीद आरबीएम मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज

Updated:
विज्ञापन
बभनी में शहीद आरबीएम मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज

टॉस जीतकर सोनबरसा ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया

विज्ञापन

गम्हरिया

प्रखंड क्षेत्र के बभनी दुर्गा मंदिर खेल मैदान में रविवार को प्लेयर्स ग्रुप द्वारा आयोजित शहीद आरबीएम मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, प्रभाकांत झा एवं प्लेयर्स ग्रुप के राहुल सिंह, राजा झा, विकास कुमार, पप्पू सिंह एवं पपलू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए संतोष कुमार सिंह ने कहा कि खेल को सदैव खेल भावना के साथ खेलना चाहिये. उन्होंने अनुशासन, टीम भावना और सौहार्द पर विशेष जोर दिया. टूर्नामेंट का पहला लीग मैच सोनबरसा एवं सिमराही की टीमों के बीच खेला गया. टॉस जीतकर सोनबरसा ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करने उतरी सिमराही की टीम ने 20 ओवर में छह गेंद शेष रहते सभी विकेट गंवाकर 171 रन बनाये. सिमराही की ओर से गोलू ने 24 गेंदों पर शानदार 70 रन की पारी खेली, जबकि नीरज ने 14 गेंदों पर 22 रन का योगदान दिया.

सोनबरसा की ओर से गेंदबाजी में आयुष ने 3 विकेट झटके, वहीं नारायण एवं मुकेश को दो-दो सफलता मिली. गुलजार, मीचल और मुन्ना ने एक-एक विकेट हासिल किया. 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनबरसा की टीम ने कड़े मुकाबले में 18.2 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. सोनबरसा की जीत में सुधांशु की 41 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी एवं मीचल की 18 गेंदों पर 43 रन की तूफानी बल्लेबाजी निर्णायक साबित हुई. सिमराही की ओर से गेंदबाजी में कुंदन, अनुज, अजय एवं नजर ने दो-दो विकेट लिये, लेकिन टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी. इस प्रकार सोनबरसा ने 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. मैच में अंपायर की भूमिका नितिन सिंह एवं बंटी सिंह ने निभायी, जबकि स्कोरर के रूप में प्रकाश कुमार मौजूद रहे. शानदार प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुधांशु को दिया. मैच को सफल बनाने में प्लेयर्स ग्रुप के चंचल झा, नैयर, सौरभ यादव सहित दौलत सिंह, प्रिंस कुमार, राजीव सिंह, राणा सिंह, मिथुन मिश्रा सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन