जयंती पर याद किये गये मंगल तिवारी

जयंती पर याद किये गये मंगल तिवारी
उदाकिशुनगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर पंचायत के तिवारी बासा स्थित समाजवादी व गरीबों के नायक मंगल तिवारी की जयंती शनिवार को मनायी गयी. मौके पर मंगल तिवारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष सह युवा नेता सतीश तिवारी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीं सतीश तिवारी ने कहा कि संस्थान बिहार सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को भी अपने पंचायत में लागू करने में मदद करेगा ताकि आम जनता तक विकास की रोशनी पहुंच सके.मौके पर मनु जी तिवारी, अरुण तिवारी, कम्युनिस्ट नेता उमा सिंह, दिगंबर झा, संजय मंडल, अनिल कामत, लक्ष्मण ऋषिदेव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










