सभी विक्रेता किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक करायें उपलब्ध
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

सभी विक्रेता किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक करायें उपलब्ध
विज्ञापन
गम्हरिया.
प्रखंड कार्यालय स्थित ई-किसान भवन परिसर में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक शनिवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार ने की. इस दौरान उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को फसलों के लिए खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिये. सभी विक्रेता किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराएं. कालाबाजारी की कोई शिकायत मिली, तो कार्रवाई होगी. बैठक में उर्वरक की आवश्यकता, उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, उचित मूल्य पर उर्वरक की बिक्री व कालाबजारी से संबंधित विषयों पर चर्चा की गयी. प्रमुख शशी कुमार ,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि डॉ रविशंकर उर्फ पिंटु यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता ने बताया कि यह देश कृषि प्रधान देश है और किसान भगवान का ही एक रूप है. इसलिए किसानों को खेती-बड़ी करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका ख्याल रखना हम सभी का कर्तव्य है. कृषि विभाग की हर योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने व ससमय बैठक करने की मांग की है. मौके पर विक्रेता शशी कुमार, अनिल भगत , रघुनंदन भगत ,रितेश, सुजीत कुमार, राजेन्द्र यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, किसान सलाहकार संजीव कुमार, चंदन कुमार, अमलेश कुमार एवं अंजित सिंह आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










