सर्प डस से मधेपुरा के युवक की पूर्णिया में हुई मौत

सर्प डस से मधेपुरा के युवक की पूर्णिया में हुई मौत
ग्वालपाड़ा. अरार थाना क्षेत्र के कल्याणपट्टी गांव वार्ड नंबर 11 में सर्प डस से पूर्णिया जिले में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान ग्वालपाड़ा अरार थाना क्षेत्र के कल्याणपट्टी गांव वार्ड नंबर 11 निवासी पोपल पोदार के 32 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बुधबार की सुबह पूर्णिया जिला स्थित जलाल गढ़ स्थित बड़े भाई मनीष कुमार के घर के आंगन में सोनू कुमार सोया था. इसी दौरान सर्प ने डस लिया. मृतक के पिता पोपल पोद्दार ने बताया कि घटना की सूचना सुबह मिली. शव के घर पहुंचते ही मां करुणा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




