अल्पसंख्यक छात्रावास में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Updated:
विज्ञापन
अल्पसंख्यक छात्रावास में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में छात्रों की जांच करते चिकित्सक

Madhepura news: कार्यक्रम के दौरान प्रो. डॉ. प्रिंस फिरोज अहमद ने छात्रों को स्वच्छता, संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है.

विज्ञापन

मधेपुरा से राजकुमार की रिपोर्ट:

Madhepura news: मधेपुरा स्थित अल्पसंख्यक कल्याण बालक छात्रावास में छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता को लेकर त्रैमासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. बिहार सरकार, जिला प्रशासन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निर्देश पर आयोजित शिविर का उद्घाटन छात्रावास अधीक्षक डॉ. प्रिंस फिरोज अहमद ने किया.

कार्यक्रम के दौरान प्रो. डॉ. प्रिंस फिरोज अहमद ने छात्रों को स्वच्छता, संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है.

उन्होंने छात्रों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी बीमारी को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की.

शिविर में सदर अस्पताल मधेपुरा से पहुंचे चिकित्सा दल ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. इस दौरान छात्रों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप जांच और मौसमी बीमारियों की पहचान की गई. जरूरतमंद छात्रों को चिकित्सीय परामर्श और प्राथमिक उपचार भी दिया गया.

स्वास्थ्य जांच दल में डॉ. कपिल देव अनुपम, गौतम कुमार, मनोज कुमार और मुकेश कुमार शामिल रहे.

छात्रावास प्रशासन ने बताया कि छात्रों के स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह के जागरूकता और स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे.

ALSO READ: सदर अस्पताल मधेपुरा में सीटी स्कैन सेवा बंद, मरीज परेशान

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन