लायंस क्लब ने ब्लड बैंक में 20 यूनिट किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
लायंस क्लब ने ब्लड बैंक में 20 यूनिट किया रक्तदान

लायंस क्लब ने ब्लड बैंक में 20 यूनिट किया रक्तदान

विज्ञापन

मधेपुरा. लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में 20 यूनिट ब्लड डोनेशन कराया गया. रक्तदान का यह कार्यक्रम क्लब के सदस्य आलोक चौधरी के नेतृत्व में हुआ. रक्तदान के मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष मनीष सर्राफ ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. यह कमजोर और जरूरतमंद लोगों को जीवन देता है. तीन महीने पर प्रत्येक स्वस्थ इंसान रक्तदान कर सकता है. मौके पर सचिव संजय कुमार, डाॅ एसएन यादव, आनंद कुमार, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार, विकास सर्राफ, सुमन पोद्दार, दिलीप खंडेलवाल, प्रमोद अग्रवाल, प्रो अरुण कुमार, उर्मिला अग्रवाल, अर्पणा कुमारी, सुधीर भगत, मनीष प्राणसुखका आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन