ePaper

जिले के सभी विद्यालय में 25 से 27 अप्रैल से स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया

Updated at : 27 Apr 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के सभी विद्यालय में 25 से 27 अप्रैल से स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया

अंडर 16 कबड्डी बालक वर्ग में अंबेडकर क्लस्टर ने 16 अंक प्राप्त किया, जबकि वीर कुंवर सिंह ने 12 अंक प्राप्त किया

विज्ञापन

मधेपुरा.

शिक्षा विभाग,खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले के सभी विद्यालय में 25 से 27 अप्रैल से विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है. प्रतियोगिता के तीसरे दिन विद्यालय प्रधान अश्वनी कुमार के अध्यक्षता में आयोजित हुई. मास्टर ट्रैनर सह शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार की नेतृत्व में आयोजित किया गया. श्री कुमार ने कहा कि संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय से 77 प्रतिभागी का चयन किया गया जो संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इसके लिए विद्यालय प्रशासन पूरी तरह कटिबंध है. श्री कुमार ने परिणाम की जानकारी देते बताया कि अंडर 14 कबड्डी बालक वर्ग में गांधी क्लस्टर ने 53 अंक प्राप्त किये. सोनाय मंडल ने 24 साल प्राप्त किये. वहीं बालिका वर्ग में सोनाय मंडल कलेक्टर ने 27 अंक प्राप्त किये जबकि गांधी क्लस्टर ने 13 अंक प्राप्त किये. अंडर 14 फुटबॉल बालक वर्ग में बीपी मंडल कलेक्टर ने विजेता रहा, जबकि सुभाष चंद्र बोस क्लस्टर में उपविजेता रहा. अंडर 16 कबड्डी बालक वर्ग में अंबेडकर क्लस्टर ने 16 अंक प्राप्त किया, जबकि वीर कुंवर सिंह ने 12 अंक प्राप्त किया.

बालिका वर्ग में अंबेडकर कलस्टर 23अंक प्राप्त किये जबकि वीर कुंवर सिंह ने 08 अंक प्राप्त किये. वॉलीबॉल बालक वर्ग में वीर कुंवर सिंह क्लस्टर ने विजेता रहा जबकि अंबेडकर क्लस्टर विजेता रही.

मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका सुनीता कुमारी, आशीष कुमार अमन, अलका कुमारी आर्या, संजय कुमार संतवाणी, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार, जुली कुमारी, निहारिका तिवारी, सौरभ कुमार, चंद्रायणी गुड्डू कुमार, राजीव कुमार, उत्तम कुमार सिंह, शिवानी कुमारी, अभिषेक कुमार, मिथुन राम, सच्चिदानंद राम, कुमारी प्रीति रानी, टोला सेवक राजा कुमार, प्रभास मंडल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन