ePaper

आईआईएमसी जम्मू के प्राध्यापक डाॅ विनीत उत्पल की पुस्तक ''''सोशल मीडिया'''' का लोकार्पण

Updated at : 03 Aug 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
आईआईएमसी जम्मू के प्राध्यापक डाॅ विनीत उत्पल की पुस्तक ''''सोशल मीडिया'''' का लोकार्पण

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिट्रीट के मौके पर इस पुस्तक का विमोचन गर्व का विषय है.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा

माउंट आबू भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी)जम्मू के सहायक प्राध्यापक डाॅ विनीत उत्पल की पुस्तक ””सोशल मीडिया: परिभाषा, सिद्धांत एवं प्रयोग”” का लोकार्पण माउंट आबू में किया. ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिट्रीट समारोह के दूसरे दिन संस्थान की अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजयोगिनी बीके जयंती दीदी, भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो संजय द्विवेदी, जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल, बीके पल्लवी, मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो ईवी स्वामीनाथन ने पुस्तक का लोकार्पण किया.

इस मौके पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने लेखक डाॅ विनीत उत्पल को बधाई दी और सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिट्रीट के मौके पर इस पुस्तक का विमोचन गर्व का विषय है.

आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक प्रो संजय द्विवेदी ने बताया कि हिंदी भाषा में सोशल मीडिया विषय पर अपने तरह की पहली पुस्तक है. इसमें सोशल मीडिया की परिभाषा एवं सिद्धांत के साथ इसके प्रायोगिक पक्ष को विस्तृत ढंग से बताया गया है. यह पुस्तक न सिर्फ पत्रकारों के लिए उपयोगी है बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों के लिए उपयोगी है. देशभर के तमाम मीडिया संस्थानों के हिंदी माध्यम के छात्र लंबे अर्से से सोशल मीडिया पर ऐसी पुस्तक आने का इंतजार कर रहे थे.

संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल ने बताया कि यह पुस्तक स्कूल, काॅलेज एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों के मीडिया के छात्रों के लिए काफी लाभदायक होगी. लेखक डाॅ विनीत उत्पल ने कहा कि पुस्तक पूरी तरह टेक्स्ट बुक है और यह उनके पिछले दो दशक के पत्रकारीय संग अध्ययन व अध्यापकीय जीवन के अनुभव पर आधारित है. इस पुस्तक में देश के तमाम विश्वविद्यालयों में पढाये जा रहे सोशल मीडिया के सिलेबस को ध्यान में रखा गया है. पुस्तक नेट-जेआरएफ या अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है. इसमें सोशल मीडिया के सिद्धांत, फेक न्यूज, मीडिया ट्रायल, संबंधित कानून सहित आठ सौ ऑब्जेक्टिव और पांच सौ सब्जेक्टिव प्रश्नों को समाहित किया गया है. यह अमेजन पर ऑनलाइन उपलब्ध है. गौरतलब है कि इस मीडिया इन्फ्लुएंसर रिट्रीट में देशभर के सैकड़ों विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं सोशल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हिस्सा ले रहे हैं. गौरतलब है कि डाॅ विनीत उत्पल का पैतृक घर मधेपुरा जिला स्थित आनंदपुरा गांव है और वे तिलकामांझी विश्वविद्यालय के मारवाड़ी काॅलेज के गणित विषय के पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ वेदानंद झा के सुपुत्र हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन