ePaper

अज्ञात बाइक की टक्कर से कुल्फी विक्रेता की मौत

Updated at : 28 May 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात बाइक की टक्कर से कुल्फी विक्रेता की मौत

थाना क्षेत्र की रहटा पंचायत स्थित एसएच-91 पर पड़े मकई ढेर के कारण अज्ञात बाइक की टक्कर से कुल्फी विक्रेता की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,

कुमारखंड (मधेपुरा) .

थाना क्षेत्र की रहटा पंचायत स्थित एसएच-91 पर पड़े मकई ढेर के कारण अज्ञात बाइक की टक्कर से कुल्फी विक्रेता की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पंचायत के वार्ड आठ निवासी 45 वर्षीय कुल्फी विक्रेता धीरेंद्र रजक मंगलवार की रात कुमारखंड बाजार से कुल्फी बिक्री कर मीरगंज-जदिया एसएच-91 के रास्ते घर घर लौट रहे थे. इसी दौरान भवानीपुर वार्ड दो स्थित पूरण देवी धर्मकांटा के समीप कुमारखंड की ओर से तेज व अनियंत्रित गति में जा रही बाइक ने कुल्फी विक्रेता को टक्कर मारते हुए मीरगंज की ओर भाग गया. इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें लगी. जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़े. घटना देख प्रत्यक्षदर्शी विनोद चौधरी शोर मचाते हुए दौड़ पड़े. जख्मी को सड़क किनारे बैठा कर उनके परिजनों को सूचना दे दी. सूचना पाते ही परिजन वहां पहुंच गये व जख्मी और उनके कुल्फी ठेला के ठेला को लेकर घर चले गये.

जहां स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराकर बुधवार को न्यूरो हॉस्पिटल विराटनगर (नेपाल) ले जाने की तैयारी में था. इसी बीच बुधवार की सुबह में ही उनकी मौत हो गयी. मृत्यु होने पर परिजनों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष पंकज कुमार को दे दी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष पुलिस पदाधिकारियों के साथ मृतक के घर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. बताया जाता है कि मीरगंज-जदिया एसएच-91 पर स्थानीय किसानों द्वारा मकई सुखाकर वहीं ढेर लगा रखा था. सड़क पर मकई का ढेर देख अनियंत्रित बाइक चालक कुल्फी विक्रेता को टक्कर मारते हुए मीरगंज की ओर भाग गया. प्रत्यक्षदर्शी द्वारा सूचना दिये जाने पर परिजनों को सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन