अपहृता लड़की बरामद, एक गिरफ्तार

अपहृता लड़की बरामद, एक गिरफ्तार
चौसा. थाना क्षेत्र से अपहृत लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि अपहरण के एक नामजद अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया थाना क्षेत्र के लौवालगान से एक लड़की की शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया था, इसको लेकर पीड़िता की मां ने अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी. आवेदन प्राप्ति के बाद मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की गयी. अपहृत लड़की सहित नामजद अभियुक्त सुपौल जिलांतर्गत बीरपुर थानाक्षेत्र के औखिया गांव निवासी राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार आरोपी और बरामद अपहृता को न्यायालय भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










