हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली गयी कलश यात्रा

हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली गयी कलश यात्रा

विज्ञापन

चौसा.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घोषई पंचायत के केलाबारी नाथ बाबा स्थान स्थित हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें अरसंडी, चौसा बाजार, बीरबल टोला, तेतरी बासा, घोषई सहित कई गांवों की कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा के पूर्व पंडित ने जगदंबा की पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया. कन्याएं व महिलाओं ने कलश लेकर केलाबारी से तेतरी बासा, सिनेमा हॉल, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, गांधी चौक होते हुए स्थल पहुंची. वहीं संयुक्त मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरा गया, जबकि दिलीप मंडल व उनकी पत्नी पूनम देवी की उपस्थिति में कलश की स्थापना की गयी. साथ ही प्राण प्रतिष्ठा व तीन दिवसीय यज्ञ का अनुष्ठान शुरू हुआ. मौके पर संजीव कुमार, संजय मंडल, बनारसी मंडल, ब्रह्मदेव मंडल, मुखिया पप्पू शर्मा,पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सुनील यादव, मनीष कुमार आदि ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन