परमेश्वर धाम शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा

परमेश्वर धाम शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा
कुमारखंड, परमेश्वर धाम शिव मंदिर परमनान्दपुर में आयोजित श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी, जिसका नेतृत्व जदयू जिला महासचिव नरेश कुमार ने किया. कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुये. लग्मा आश्रम दरभंगा के आचार्य पंडित धर्मेंद्र झा शास्त्री, बेगूसराय के आचार्य पंडित शिवशक्ति मिश्रा, पिपरा(बनमनखी)के शिक्षक एवं पुरोहित पीयूष रंजन, फारबिसगंज के पुरोहित राहुल कुमार झा, प्रतापगंज के पुरोहित दिनेश झा द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को अधिवास एवं सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति होगा. मौके पर सुबोध साह, धर्मेंद्र सिंह,अनमोल पासवान,दलीप यादव,ज्वाला सिंह यादव,हल्देव ठाकुर, सुरेंद्र साह, दिलीप साह दिनकर, चक्रधर राज, बालदेव पासवान, संजीव साह, नवीन साह, दिनेश साह, उमेश साह, जगरूप सरदार, केशव शर्मा, शैलेंद्र सिंह, छोटू सिंह, दिलीप साह, देवनारायण सिंह, मुनचुन सिंह, उपेंद्र सिंह, रमेश शर्मा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










