प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली गयी कलश शोभायात्रा

प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली गयी कलश शोभायात्रा
बिहारीगंज. रेलवे स्टेशन रोड पंचवटी चौक स्थित श्रीश्री 108 पंचवटी रामजानकी मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. कलश यात्रा को लेकर कन्याएं मुख्य बाजार का भ्रमण किया. मंदिर समिति के सचिव प्रकाश चौरसिया ने बताया कि 29 से 31 जनवरी तक 48 घंटे का रामधुनी अष्टयाम होगा. मौके पर कैलाश यादव, मुरारी लाल सुरेका, दीपक कुमार साह, हरिओम साह, पप्पू पोद्दार, सुधीर रजक, गौतम सिंह, निर्मल शाह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










