न्यायपालिका की प्राथमिकता न्याय को लोगों के द्वार तक पहुंचाना है : मुख्य न्यायाधीश

Published by :Kumar Ashish
Published at :03 May 2026 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
न्यायपालिका की प्राथमिकता न्याय को लोगों के द्वार तक पहुंचाना है : मुख्य न्यायाधीश

न्यायपालिका की प्राथमिकता न्याय को लोगों के द्वार तक पहुंचाना है : मुख्य न्यायाधीश

विज्ञापन

– न्यायमूर्ति ने 10 कोर्ट भवन का किया उद्घाटन, बोले-अग्रिम व नियमित जमानत जैसे मामलों का होगा त्वरित निष्पादन –

उदाकिशुनगंज/ ग्वालपाड़ा

अनुमंडल मुख्यालय परिसर में रविवार को नव निर्मित 10 कोर्ट भवन का भव्य उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने किया. शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलन किया गया. जिला प्रधान न्यायाधीश बलराम दुबे ने अध्यक्षीय भाषण दिया. अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया. इसके बाद नव निर्मित भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू, उनके साथ आयी उनकी धर्मपत्नी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार सिन्हा, न्यायमूर्ति सौरेंद्र पांडेय, न्यायमूर्ति रितेश कुमार को पाग, शॉल एवं बाबा विशु राउत का स्मृति चिन्ह भेंट देकर स्वागत किया गया और स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गान गाया गया. मुख्य न्यायाधीश ने मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि नये भवन बनने से न्यायिक कार्यों में तेजी आयेगी एवं लोगों को राहत मिलेगी. न्यायालय परिसर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी. जिससे वादियों एवं अधिवक्ताओं दोनों को लाभ मिलेगा. न्याय के लिए दर-दर भटकने की समस्या में कमी आयेगी. लोगों में न्याय के प्रति विश्वास और मजबूत होगा. कहा कि न्यायपालिका की प्राथमिकता न्याय को लोगों के द्वार तक पहुंचाना है. नये न्यायालय उन्हें यह सुनिश्चित करने में मदद करेंगे कि न्याय व्यवस्था सरल, सुलभ एवं पारदर्शी बनी रहे. अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि न्यायालय का उद्देश्य केवल निर्णय देना नहीं, बल्कि आम लोगों का न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखना भी है. न्यायिक व्यवस्था को एवं मजबूत बनाने के लिए जिला न्यायपालिका, पुलिस प्रशासन सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की गई.कार्यक्रम में न्यायिक सेवा से जुड़े कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ संदीप सिंह, एसीजेएम शंभु दास, एसीजेएम टू राजीव रंजन कुमार, मुंसफ रूपेश कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी संतोष कुमार एवं सौरभ कुमार के अलावे एसडीएम पंकज कुमार घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार सहित इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन