ePaper

सेवक बहाली में किये गये अनियमितता को लेकर दर्जनों ग्रामीणों

Updated at : 07 Sep 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
सेवक बहाली में किये गये अनियमितता को लेकर दर्जनों ग्रामीणों

अभ्यर्थी विनोद मल्लिक का आवेदन फॉर्म भरा नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापक के द्वारा कहा गया कि एक अभ्यर्थी का फॉर्म सादा हैं.

विज्ञापन

शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के गिद्दा पंचायत के मध्य विद्यालय बागबियानी में टोला सेवक बहाली में किये गये अनियमितता को लेकर दर्जनों ग्रामीण अजय ऋषिदेव, बीरेंद्र ऋषिदेव, रणजीत ऋषिदेव, गुड्डी कुमारी, रामदेव ऋषिदेव, रंजू देवी, विनोद ऋषिदेव ने बीडीओ को आवेदन दिया. आवेदन में कहा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगबियानी प्रखंड शंकरपुर में तालमी मरकज,टोला स्वयंसेवक चयन हेतु 18 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में आम सभा आयोजित किया गया था. लेकिन अभ्यर्थी विनोद मल्लिक का आवेदन फॉर्म भरा नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापक के द्वारा कहा गया कि एक अभ्यर्थी का फॉर्म सादा हैं. वरीय पदाधिकारी से सलाह करके पुनः आमसभा आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी. आप सब आज अपनी उपस्थिति हेतु अपना हस्ताक्षर कर दीजिये. उसके बाद लगभग 16 दिन बीत जाने के बाबजुद भी आम सभा का आयोजन नहीं होने के बाद जब हमलोग अपने स्तर से पता लगाये तो पता चला कि उसी आम सभा में चयन हो गया है. अपने स्तर से जांच कर अगर चयन किया गया हैं तो चयन रद्द करने अथवा चयन नहीं होने पर पुनः आम सभा की तिथि निर्धारित कर चयन प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु आदेशित करने का मांग किया है. इस बाबत बीडीओ तेजप्रताप त्यागी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ मामले का जांच करवाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन