ePaper

चौकीदार को वर्दी में रहकर ड्यूटी करने का दिया निर्देश

Updated at : 12 May 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
चौकीदार को वर्दी में रहकर ड्यूटी करने का दिया निर्देश

चौकीदार को वर्दी में रहकर ड्यूटी करने का दिया निर्देश

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज थाने में करायी गयी चौकीदारों की परेड उदाकिशुनगंज . पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उदाकिशुनगंज थाने में चौकीदार परेड सप्ताह का आयोजन किया गया. परेड में थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों ने भाग लिया. चौकीदार परेड सप्ताह थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मौजूद सभी चौकीदारों को दिशा-निर्देश दिया, जिसमें चौकीदारों की भागीदारी और कर्तव्य का बोध कराया गया. ज्ञात हो कि चौकीदार की जिम्मेदारी थाना क्षेत्र में अहम है. किसी भी असमाजिक तत्वों द्वारा गांवों में डरा धमका कर उन्हें प्रताड़ित कर दबाव बनाना या मादक पदार्थों की बिक्री करना आदि की सूचना थानाध्यक्ष को देने की जरूरत है. ताकि पुलिस वैसे तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई कर उस पर लगाम जगाया जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके. वहीं थानाध्यक्ष ने सभी चौकीदारों को हमेशा अपने – अपने क्षेत्र में वर्दी में रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों की थोड़ी भी भनक लगे तो उन पर हमेशा नजर बनाये रखें. चौकीदार परेड सप्ताह में पुअनि जितेंद्र ठाकुर, दरोगा दयाशंकर राय, धनंजय कुमार गुप्ता, चौकीदार रामचंद्र पासवान,मंगल पासवान, गोपाल पासवान, भैयाजी पासवान, मिथिलेश पासवान,विजय पासवान,अरुण पासवान,रमेश पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन