जनसुनवाई में डीएम की पहल, 58 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, पारदर्शी समाधान का भरोसा

Updated:
विज्ञापन
जनसुनवाई में डीएम की पहल, 58 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, पारदर्शी समाधान का भरोसा

समाहरणालय स्थित डीएम कक्ष में शुक्रवार को डीएम अभिषेक रंजन द्वारा नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधेपुरा. समाहरणालय स्थित डीएम कक्ष में शुक्रवार को डीएम अभिषेक रंजन द्वारा नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये नागरिकों ने अपनी समस्याओं व शिकायतों से संबंधित कुल 58 आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत किये. डीएम ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना. उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही स्पष्ट किया कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, न्यायसंगत व जवाबदेही के साथ किया जाये. डीएम ने कहा कि जनसुनवाई आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम है, इसके माध्यम से प्रशासन सीधे जनता से जुड़ता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा हर स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जाये. जिला प्रशासन जनसहभागिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी व संतोषजनक निस्तारण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन