ePaper

गरीबों को बसाने के बजाय उजाड़ रही है सरकार : भाकपा

Updated at : 21 Dec 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों को बसाने के बजाय उजाड़ रही है सरकार : भाकपा

पार्टी जिला सचिव मो चांद ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार गरीब विरोधी है.

विज्ञापन

राज्य सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ भाकपा ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के रहटा चौक पर रविवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एनएच 106 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भाकपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार गरीब और किसान विरोधी है. भाकपा कार्यकर्ताओं ने करीब डेढ घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया. जाम की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. भाकपा के उदाकिशुनगंज अंचल मंत्री प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सड़क जाम कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. मौके पर पार्टी जिला सचिव मो चांद ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार गरीब विरोधी है. उन्होंने राज्य में अतिक्रमणकारियों पर बुल्डोजर चलाने का विरोध जताया. कहा कि सरकार को पहले गरीबों को बसाने का काम करना चाहिए. लोगों को बसाने के बजाय गरीबों के घऱो , दुकानों को तोड़ा जा रहा है. उन्होंने गरीब भूमिहीन परिवारों को पांच पांच डिसमिल जमीन देने की मांग की. सरकार सरकारी दर पर धान खरीद सुनिश्चित करें. खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने. श्रम कानून वापस लेने की मांग की गई. अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की गई है. इस कार्यक्रम में सहायक अंचल मंत्री अरुण तांती,सच्चिदानंद ,रामलखन शर्मा, चन्दर पासवान, कैलाश मंडल, रमा देवी, कैलाश शर्मा, भूमी, लक्ष्मीदास, राधा देवी, गायत्री देवी, अनिल, सिकेंद्र मंडल, अनिल पासवान, रामरतन,बिरो सिंह, रीना देवी, शोभा देवी, मालती देवी, विद्यानन्द आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन