ePaper

डीडीसी ने बीएलओ व मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण की दी जानकारी

Updated at : 03 Jul 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
डीडीसी ने बीएलओ व मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण की दी जानकारी

डीडीसी ने बीएलओ व मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण की दी जानकारी

विज्ञापन

शंकरपुर . उप विकास आयुक्त अनिल बसाक ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-100, 101,167 व 168 के बीएलओ के द्वारा किये जा रहे मतदाताओं के सत्यापन व डॉक्यूमेंट संग्रहण कार्य का जायजा लिया. साथ ही मध्य विद्यालय कबियाही, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में बीएलओ व स्थानीय मतदाताओं के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी साझा की गयी. डीडीसी ने इस दौरान मतदाताओं से इस कार्य के लिए उनके बीएलओ के द्वारा किस तरह से सहायता की जा रही है इसकी भी जानकारी ली. वहीं मतदाताओं के बीच उन्होंने गणना प्रपत्र का भी वितरण किया है. इस दौरान बीडीओ तेज प्रताप त्यागी आदि मौजूद थे. वहीं स्कूल में बच्चों व शिक्षकों के उपस्थिति के बारे में जानकारी ली. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में बच्चों की उपस्थिति कम मिला, जिस पर डीडीसी ने एचएम को निर्देश दिया कि उपस्थिति में बढ़ोतरी करें अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब हो कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य जोर-शोर से प्रारंभ है और बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने की जानकारी दी जा रही है. इसमें उनकी सहायता की जा रही है. बीएलओ के द्वारा मतदाताओं को माइकिंग के जरिये जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन