मॉक ड्रिल के माध्यम से दी गयी दीक्षांत समारोह की जानकारी

Updated at : 16 Feb 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के माध्यम से दी गयी दीक्षांत समारोह की जानकारी

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में 19 फरवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान के आगमन को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

विज्ञापन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में 19 फरवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान के आगमन को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. रविवार को विद्वत परिषद की शोभायात्रा समेत दीक्षा स्थल पर जारी गाइड लाइन के अनुरूप मॉक ड्रिल किया गया. मॉक ड्रिल में सांकेतिक रूप से कुलाधिपति, मुख्य अतिथि समेत अन्य के विद्वत शोभा यात्रा का पूर्वाभ्यास किया गया. विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, विभागाध्यक्ष सहित अन्य ने अतिथि गृह से विद्वत शोभा यात्रा निकाल कर दीक्षा स्थल पर किसे कहां बैठना है, कार्यक्रम स्थल पर उन्हें कब क्या करना है, इसकी जानकारी दी गयी. बीएनएमयू कुलसचिव प्रो डा बिपिन कुमार राय ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज कर दी गयी है. रविवार को मॉक ड्रिल के माध्यम से सबों को जानकारी दी गयी कि किसे क्या करना है. मॉक ड्रिल में डीन प्रो आरके मल्लिक, प्रो सुनील कुमार, प्रो अशोक कुमार, प्रो कैलाश प्रसाद यादव, कुलसचिव प्रो बिपिन कुमार राय, प्रो राणा सुनील कुमार सिंह, प्रो प्रज्ञा प्रसाद, प्रो बिमला कुमारी, प्रो नरेश कुमार, प्रो उमा शंकर चौधरी, प्रो डीएन साह, प्रो संजीव कुमार, प्रो पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन