ePaper

प्लेटफॉर्म का शीघ्र ऊंचीकरण नहीं हुआ तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

Updated at : 13 Apr 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म का शीघ्र ऊंचीकरण नहीं हुआ तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव द्वारा जान बूझकर मुरलीगंज स्टेशन की अनदेखी की जा रही है.

विज्ञापन

रेल संघर्ष समिति ने 19 सूत्री मांग को ले दिया धरना, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन प्रतिनिधि, मुरलीगंज रेल संघर्ष समिति ने रविवार को स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में 19 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. धरना में बड़ी संख्या में समिति सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं आम नागरिक शामिल हुए. सबों ने मुरलीगंज स्टेशन एवं लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में स्थानीय सांसद द्वारा उपेक्षा किए जाने पर आक्रोश जताया और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी. रेल संघर्ष समिति के संरक्षक दिनेश मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2008 से मुरलीगंज स्टेशन रेलवे प्रशासन और स्थानीय सांसद द्वारा उपेक्षा का शिकार बना हुआ है. वर्षों से प्लेटफॉर्म ऊंचीकरण, अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने, देश की राजधानी दिल्ली एवं बिहार की राजधानी पटना तक सीधी ट्रेनों के परिचालन की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है. उन्होंने कहा कि अगर अब भी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी. रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य सूरज जायसवाल ने बताया कि पिछले वर्ष समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव द्वारा मुरलीगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म ऊंचीकरण और लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन पर सहमति जताई गई थी, लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है. राजद नेता मनोज यादव ने कहा कि प्लेटफॉर्म नीचे रहने के कारण अब तक दो दर्जन से अधिक यात्रियों की मौत हो चुकी है. यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव द्वारा जान बूझकर मुरलीगंज स्टेशन की अनदेखी की जा रही है. -प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल और हो ओवरब्रिज भी- धरना में शामिल बीएनएमयू के पूर्व कुलपति डॉ अनंत कुमार ने कहा कि मुरलीगंज स्टेशन अत्यधिक राजस्व देने के बावजूद हमेशा उपेक्षित रहा है. धरना के बाद स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को 19 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें प्रमुख रूप से प्लेटफॉर्म ऊंचीकरण, अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने, लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल, ओवरब्रिज, स्टाफ की बहाली जैसी मांगें शामिल है. समिति ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू होगा. धरना में विजय कुमार, विकास आनंद, जितेंद्र कुमार, श्याम आनंद, संदीप कुमार, रंजीत सिंह, प्रशांत यादव, संजय सुमन, अमित कुमार, राजीव जायसवाल, विनोद मंडल, प्रणय साह, उदय चौधरी, किशोर कुमार चौधरी, राहुल मिश्रा, डॉ मानव सिंह, डॉ रूपेश कुमार, डॉ साकेत कुमार, रंजीत सिंह व अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन