पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

विज्ञापन

आलमनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर गांव से पत्नी की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त मो राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि 17 मार्च 2025 को मृतिका शबाना खातून के पिता मो जुबेर ने थाने में दामाद पर हत्या क�� आरोप लगाते हुए मामला कराया था. इसके बाद से ही नामजद अभियुक्त मो राहुल की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी. गुप्त सूचना पर एसआइ नीलम कुमारी व पुलिस बल के साथ नामजद अभियुक्त मो राहुल को उसके घर से गिरफ्तार कर लाया गया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन