कोहरे के कारण सड़क पर खड़ी ट्रक में हाइवा ने मारी टक्कर

Updated:
विज्ञापन
कोहरे के कारण सड़क पर खड़ी ट्रक में हाइवा ने मारी टक्कर

कोहरे के कारण सड़क पर खड़ी ट्रक में हाइवा ने मारी टक्कर

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. झलारी सुधा डेयरी के समीप सोमवार की सुबह सड़क पर रोड पर खड़ी ट्रक में हाइवा ने टक्कर मार दिया, जिससे हाइवा का अगला भाग चिपक गया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बीआर 01 जी 02092 की हाइवा झारखंड से गिट्टी लेकर सुपौल जा रहा था. इसी दौरान एनएच 106 पर झलारी सुधा डेयरी के समीप कोहरे के कारण पूर्व से खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. वहीं ट्रक लेकर चालक फरार हो गया. घटना में हाइवा का चालक बाल-बाल बच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल पर चौकीदार को तैनात कर दिया. इधर, हाइवा चालक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि कोहरे के कारण रास्ता दिखायी नहीं दे रहा था. इसी वजह से टक्कर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन