हाईवा ट्रक घर में घुसा, बच्चों सहित परिवार घायल

Updated:
विज्ञापन
हाईवा ट्रक घर में घुसा, बच्चों सहित परिवार घायल

अचानक तेज आवाज के साथ ट्रक घर में घुसते ही अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज

प्रखंड क्षेत्र के मधुबन पंचायत अंतर्गत उदा वार्ड संख्या दो में एनएच-106 पर रविवार के दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा, जिससे घर में मौजूद बच्चों सहित परिवार के कई सदस्य घायल हो गये.

जानकारी के अनुसार ट्रक में जीरा मेटल गिट्टी लोड था एवं वह झारखंड से मधेपुरा की ओर जा रहा था. इसी दौरान उदा बाजार एवं उदाकिशुनगंज नगर परिषद सीमा के बीच चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा एवं ट्रक सीधे बिरजू पंडित के घर में घुस गया. घटना के समय घर के सभी सदस्य खाना खा रहे थे. अचानक तेज आवाज के साथ ट्रक घर में घुसते ही अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को घर से बाहर निकालकर इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया. घायल गृहस्वामी लक्ष्मण पंडित के पत्नी मीरा देवी ने बताया कि हम लोग घर में खाना खा रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज हुई और ट्रक घर में घुस गया. किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक राहुल यादव कहलगांव एवं खलासी संतोष कुमार झारखंड को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने इस सड़क पर तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने पर रोक लगाने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन