टीपी कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री का किया गया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
टीपी कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री का किया गया स्वागत

टीपी कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री का किया गया स्वागत

विज्ञापन

मधेपुरा. सदर अस्पताल परिसर स्थित मॉडल अस्पताल का उद्घाटन करने मधेपुरा पहुंचे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का शुक्रवार क��� ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के मुख्य द्वार पर स्वागत किया गया. स्वास्थ्य मंत्री ने महाविद्यालय के अग्रेत्तर विकास के लिए शुभकामनायें दी. इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा स्वास्थ्य विभाग में किये जा रहे कार्यों की सराहना की और आशा व्यक्त किया कि इनके कार्यकाल में विभाग का आगे भी चहुंमुखी विकास होगा. राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सेहत केंद्र भी संचालित है. इसके माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. मौके पर बीएनएमयू के पूर्व विकास पदाधिकारी प्रो ललन प्रसाद अद्री, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार ठाकुर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रंजन कुमार, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, लेखापाल डॉ अशोक कुमार अकेला आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन