ePaper

मुहर्रम पर ताजिया निकालकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Updated at : 06 Jul 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम पर ताजिया निकालकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

हजरत इमाम हसन व हुसैन के सच्चाई के प्रति बलिदान की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण के साथ मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज

इमाम हुसैन की शहादत को याद कर उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र मे मोहर्रम का जुलूस निकाला गया. जुलूस के आयोजन की तैयारियां कई दिनों से जारी थी. रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने मुहर्रम पर ताजिये निकालते हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया. वहीं हजरत इमाम हसन व हुसैन के सच्चाई के प्रति बलिदान की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण के साथ मनाया जा रहा है. अनुमंडल क्षेत्र में आकर्षक रूप से तैयार किये गये ताजिया के साथ लोग अपने अपने गांव के विभिन्न जगहों से अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए करतब दिखाया. इस अवसर पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक चौक के साथ साथ खोड़ागंज,उजानी टोला, फनहन, रहठा, मंजौरा, रामपुर, जोतैली, पिपडा करौती, अखरी,सिंगारपुर, बछोड़, बुधमा सहित अन्य गांव मुहल्लों से बाजे-गाजे के साथ भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया. इसमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के हर उम्र के लोग शामिल हुए. वही जुलूस के साथ चल रहे ताजिया लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा, जिसे देखने के लिए सभी वर्ग के लोगों की भीड़ लगी रही. ताजिया जुलूस में शामिल युवकों ने लाठी, डंडा, तलवार,एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कलाबाजी का प्रदर्शन किया गया. इस दौरान या अली या हुसैन से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.- हर्षोल्लस के साथ मनाया गया मुहर्रम

ग्वालपाड़ा.

प्रखंड क्षेत्र में हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाला मुहर्रम का त्योहार रविवार को परंपरागत और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया़ इस मौके पर जगह-जगह मुस्लिम भाइयों द्वारा भव्य एवं आकर्षक ताजीए, सापा जुलूस निकाले गये. जंगियों ने लाठियों, तलवार और भाला से अदभूत व खतरनाक खेल दिखाये. विभिन्न जगहों पर अखाड़े लगाए गये़ लोगो ने हजरत इमाम हुसैन के त्याग और बलिदान को सम्मान दिया.

इस अवसर पर नोहरकोठी के शहादत,ग्वालपाड़ा के कासिम, सुल्तान, मो कुदूस, सरौनी के इकबाल, झंझरी के साहिद्, खोखसी के रिजवान, नौशाद, रेसना मुस्ताक , अरार के हाजी मो फरीद आदि ने कहा कि हजरत मोहम्मद ईमाम हुसैन के त्याग और बलिदान को याद कर उसे सम्मान देकर मुहर्रम का पर्व मनाया जाता है. प्रखंड क्षेत्र के टेमा भेला, ग्वालपाड़ा, सरौनी कला, शाहपुर, रेशन, खोखसी, झंझरी, तिलाठी, भलुआही, सरसनडी, चतरा, बिरगाव, श्याम, रामगंज, पीरनगर, अरार समेत प्रखंड के अन्य जगहों पर लोगों ने ताजिया निकालकर लाठियां खेली. सभी जगहों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में बी डी ओ परमानंद पंडित, सी ओ देवकृष्ण कामत,थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, अरार थाना क्षेत्र मेंअरार थानाध्यक्ष विकास कुमार पदाधिकारियों के साथ गस्त करते रहे

– मुहर्रम:कत्ले हुसैन असल में मरगे यजीद है, इस्लाम जिंदा होता है हर करबला के बाद

कुमारखंड.

पैगंबर के नवासे सैयद इमाम हुसैन(रजि)के शहादत की याद में रविवार को प्रखंड भर में यौमे आशुरा(मुहर्रम)मनाई गई.आशुरा के ही दिन ईमाम हुसैन ने सच्चाई और दीन-ए-हक के लिए अपनी जान करबला के मैदान में न्योछावर कर दी थी. यजीद से उनकी विचारधारा की लड़ाई थी. खिलाफत को इमाम हुसैन अवाम के राय से कायम करना चाहते थे. जबकि यजीद इसे ताकत की जोर पर कायम करना चाहता था. इसी क्रम में सफर करते हुए इमाम हुसैन मदीना से कूफा वर्तमान में इराक पहुंचे और लोगों को इस्लाम के सही मायने को बताने लगे.

हाफिज मूसा सुलेमानी ने उन्होंने बताया कि यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा परम्परित हथियार से लैस होकर इलाके में जुलुस निकला और ईमाम हुसैन और उनके पिता हजरत अली के नारे लगाये. जगह जगह पर मेला आयोजित कर विभिन्न प्रकार के कर्तव्य देखाया.

बिहारीगंज.

बिहारीगंज प्रखंड के कुस्थन से जेनरल हाट पर तजिया लेकर मुहर्रम का जुलूस लेकर करवला पर तजिया रखकर खेल का करतव विभिन्न तरिकों से दिखाया गया. वही हथियोंधा का तजिया जूलूस हाई स्कूल के मैदान पर सभी टोला का अपना अपना तजिया का जूलूस लेकर आया. प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से तजिया जुलूस संपन्न करवाया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधीकारी अविनाश कुमार ,बीडीओ भरत कुमार सिंह ,सीओ अविनाश कुमार ,थानाध्यक्ष अमित रंजन ,मनरेगा कार्यक्रम पदाधीकारी एमएस जोहा, बीपीआरओ चंदन कुमार के अन्य चिन्हित स्थल पर मजिस्ट्रेट के पुलिस बल तैनात है़.

– मोहर्रम में पारंपरिक शस्त्रों के सहारे हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन –

पुरैनी .

प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम को लेकर रविवार को जगह – जगह ताजिया जुलूस निकाली गयी. जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के धर्मावलंबी शामिल थे यह जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा तथा पुन: ईदगाह लौटा.इस दौरान जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी-डंडे से करतब दिखाए. इस दौरान लाठी, बाना जैसे पारंपरिक शस्त्रों के सहारे हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया गया. जुलूस को लेकर चंदा, तालीम टोला, दिवान टोला, रसूल टोला,औराय, गणेशपुर दियारा, बघवा दियारा, ओरलाह, डुमरैल , नयाटोला, बंशगोपाल, भटोनी, योगीराज, नरदह, जयलाल टोला, सपरदह सहित सभी रेनगाह तक ताजिया जुलूस पंहुचा. जुलूस में शामिल मो. शहादत ने बताया कि पैगंबर रसूल के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम मनाया जाता है. थानाध्यक्ष राघव शरण थाना क्षेत्र के विभिन्न रेनगाह और जुलूस के दौरान उपस्थित पाए गए वही जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन