मधेपुरा में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश, जीविका दीदियों ने संभाली तिरंगे की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में जीविका दीदी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा जिला प्रशासन ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. जीविका दीदियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने न केवल तिरंगे सिलें बल्कि देशभक्ति की भावना को भी प्रबल किया.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को मधेपुरा जिला प्रशासन के तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. हाथों में तिरंगा लेकर निकले अधिकारियों, जीविका दीदियों और अन्य कर्मियों ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया. यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा.

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई यात्रा

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ की. इसके बाद जिला समाहरणालय परिसर से तिरंगा यात्रा रवाना हुई. यात्रा में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी के साथ बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

तिरंगा यात्रा जिला समाहरणालय से निकलकर पुरानी बस स्टैंड होते हुए बीएन मंडल चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति का संदेश दिया. बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से शहर में स्वतंत्रता दिवस से पहले ही उत्सव जैसा माहौल नजर आया.

जीविका दीदियों ने तैयार किए राष्ट्रीय ध्वज

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जीविका दीदियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. जिले के प्रत्येक प्रखंड की जीविका दीदियों ने राष्ट्रीय ध्वज की सिलाई कर विभिन्न विभागों को इसकी आपूर्ति की. इससे अभियान में महिलाओं की भागीदारी के साथ उनके हुनर और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिला.

जिला परियोजना प्रबंधक जीविका नील कमल चौधरी ने कहा कि यह दिन सभी के लिए गौरवपूर्ण है. तिरंगा यात्रा में शामिल होकर काफी खुशी हो रही है. कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम में प्रबंधक संचार पद्माकर मिश्र, प्रबंधक संस्था निर्माण एवं क्षमतावर्धन कुलदीप कुमार, प्रबंधक गैर कृषि संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन